Header Banner

हरियाली अमावस्या के मेले की तैयारी

BY — July 14, 2012

परिषद को स्टॉल नीलामी से ढाई लाख की आय

उदयपुर। हरियाली अमावस्या मेले के लिए फतहसागर एवं सहेलियों की बाड़ी पर स्टॉल आवंटन का काम शनिवार को भी हुआ। वहीं जिन लोगों को स्टॉल आवंटन हो चुका है, उन्होंने अपने साजो-सामान लगाने शुरू कर दिए।

झूले-डोलर आदि वाले शनिवार को वहां पहुंच गए। उन्होंने डोलर कसना शुरू कर दिया। परिषद के राजस्व निरीक्षक नितेश भटनागर ने बताया कि सहेलियों की बाड़ी पर जो अमूमन सारे स्टॉल्स  बुक हो चुके हैं। फतहसागर पर अभी बाकी हैं। सोमवार को नीलामी का अंतिम दिन होगा। इससे कुल अब तक नगर परिषद को ढाई लाख रुपए की आय हो चुकी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply