बड़गांव बनी तहसील

BY — June 18, 2012

चार उप तहसीलों का सृजन

उदयपुर। राजस्थान भू राजस्व अधिनियम के तहत जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) ने एक अधिसूचना जारी कर उदयपुर जिले की बडगांव को तहसील तथा सायरा, नयागांव, फलासिया एवं सेमारी को नवीन उप तहसील के रूप में सृजित किया गया है।

जिला कलक्टर (भू अभिलेख) हेमन्त कुमार गेरा ने बताया कि नवसृजित बडगांव तहसील में बडगांव, भुवाणा, ईसवाल भू अभिलेख निरीक्षक वृत सृजित किया गया है। तहसील में बडगांव, लोयरा, लखावली, बडी, कविता, थूर, वरडा, धार, मदार, भुवाणा, सापेटिया, बेदला, कैलाशपुरी, चीरवा, अम्बेरी, सोभागपुरा, ढीकली, ईसवाल, किडया, भुताला, कठार, वाटी, कदमाल, लोसिंग एवं रामा पटवार मंडल होंगे।
उन्होंने बताया कि जिले की गोगुन्दा तहसील का पुनर्गठन कर सायरा को उप तहसील के रूप में सृजित किया गया है इसमें सायरा, पदराडा एवं नान्देशमा भू अभिलेख निरीक्षक वृत होंगे। इसमें सायरा, बोखाडा, ब्राह्मणों का कलवाना, पलासमा, दियाण, भानपुरा, सिंगाडा, सेमड, पदराडा, पुनावली, कमोल, विसमा, रावछ, चित्रावास, सुआवतों का गुडा एवं ढोल पटवार वृत होंगे। उदयपुर जिले के सराडा तहसील के सेमारी को उप तहसील सृजित किया जिसमें सेमारी एवं सल्लाडा भू-अभिलेख निरीक्षक वृत होंगे। इसमें सेमारी, कुराडि़या, सदकडी, श्यामपुरा, कुण्डा, घोडासर, भोराई, टोकर, धनकावाडा, रठौडा, चन्दौडा, ईन्टाली, बडावली एवं मल्लाडा पटवार वृत होंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि झाडोल तहसील के फलासिया को उप तहसील का सृजन करते हुए फलासिया, पानरवा एवं मादडी भू अभिलेख निरीक्षक वृत होंगे। जिसमें फलासिया, सडा, आमीवाडा, आमलिया, सोम, धरावण, नीचली सिगरी, बिछीवाडा, आमोड, कोल्यारी, नेवज, गरणवास, अम्बासा, डैया, पानरवा, आजरोली खास, बिरोठी, पीपलबारा एवं मादला पटवार वृत घोषित किये गये हैं।
खेरवाडा तहसील के नया गांव को उप तहसील सृजित करते हुए छाणी एवं पहाडा भू अभिलेख निरीक्षक वृत बनये गये हैं। इसमें छाणी, कनबई, जायरा , बलीचा, पाटिया, गुडा, डबायचा, भोमटावाडा, पहाडा, करावाडा, नया गांव, सकलाल, सरेरा, महुवाल, थाणा एवं असारीवा$डा पटवार वृत शामिल हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *