चेन स्नेचरों से बचें तो कैसे?

BY — September 1, 2011
पीड़ित वृद्ध

लगातार तीसरे दिन वारदात

उदयपुर. शहर के लोगों और महिलाओं का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है. चेन लूट की लगातार बढ़ती वारदातों पर पुलिस अब तक कोई अंकुश लगा पाने में नाकामयाब रही है. लगातार तीसरे दिन गुरुवार को चेन स्नेचरों ने एक वृद्ध को निशाना बनाया. हालांकि छीना -झपटी में स्कूटर सवार आधी चेन ही ले जा सके. अम्बामाता स्कीम थाना स्थित मास्टर कॉलोनी निवासी शोभालाल त्रिवेदी सुबह दुकान पर पूजा-पाठ का सामान खरीदने गए. वापस घर लौटते समय दो युवकों ने स्कूटर वृद्ध के पास रोका और पीछे से उतरे युवक ने वृद्ध के गले में हाथ डालकर चेन छीनने का प्रयास किया. वृद्ध ने आभास होते ही चेन कास कर पकड़ ली. आधी चेन लेकर युवक फरार हो गए.

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *