बीजिंग में आयोजित ‘एस्पायर 2026‘ में पीएमसीएच की डॉ.मनीषा बतौर फैकल्टी आंमत्रित

BY — May 18, 2026

उदयपुर और राजस्थान के गौरव का विषय
उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आईवीएफ विभाग की साइंटिफिक डायरेक्टर डॉ.मनीषा वाजपेयी ने चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘एस्पायर 2026‘ (एशिया पैसिफिक इनिशिएटिव ऑन रिप्रोडक्शन) में बतौर फैकल्टी पीएमसीएच का प्रतिनिधित्व कर उदयपुर ही नहीं बल्कि राजस्थान का मान बढाया है। रीप्रोडक्टिव मेडिसिन और आईवीएफ के क्षेत्र में दुनिया के इस सबसे प्रतिष्ठित मंच पर पीएमसीएच से डॉ.मनीषा को आमंत्रित किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के शीर्ष वैज्ञानिकों, एम्ब्रियोलॉजिस्ट और आईवीएफ विशेषज्ञों ने भाग लिया, जहां पीएमसीएच के डॉक्टर ने न केवल देश और संस्थान का मान बढ़ाया, बल्कि अपने नवीन शोध से वैश्विक चिकित्सा समुदाय को प्रभावित भी किया।

कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण तकनीकी सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने “सेलुलर एंड सब-सेलुलर मैकेनिज्म इन एम्ब्रियो डेवलपमेंट” विषय पर आयोजित समानांतर सत्रों की अध्यक्षता की। साथ ही डॉ.वाजपेयी ने एडवांस्ड-एज कपल्स में आईवीएफ परिणामों को बेहतर बनाने के लिए लैब का दृष्टिकोण विषय पर अपना विशेष वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र के दंपत्तियों में आईवीएफ तकनीक की सफलता दर को उन्नत लैब तकनीकों और सूक्ष्म वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से कैसे अधिकतम किया जा सकता है। सम्मेलन के दौरान उन्होंने भारतीय परिदृश्य में आईवीएफ परिणामों पर भारतीय माइक्रोबायोम प्रोफाइल का प्रभाव विषय पर अपना महत्वपूर्ण रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया। इस शोध में भारतीय महिलाओं और पुरुषों के अनूठे माइक्रोबायोम पैटर्न और आईवीएफ की सफलता के बीच के वैज्ञानिक संबंधों को रेखांकित किया गया था, जिसे वैश्विक विशेषज्ञों द्वारा खूब सराहा गया।
डॉ.मनीषा ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के मुख्य पैनल डिस्कशन में भी भाग लिया और भारत में प्रजनन चिकित्सा के भविष्य पर चर्चा की,उन्होने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस वैश्विक प्रगति, वैज्ञानिक चर्चाओं और सहयोगात्मक शिक्षा को समझने का एक शानदार अवसर थी। वहाँ से सीखे गए आधुनिक तौर-तरीकों और तकनीकों का सीधा लाभ अब उदयपुर और आसपास के क्षेत्र के उन दंपत्तियों को मिलेगा जो निसंतानता की समस्या से जूझ रहे हैं। डॉ.मनीषा वाजपेयी की इस उपलब्धि के लिए पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल,डॉ.एम.एम.मंगल,डॉ.यू.एस.परिहार एवं डॉ.संचिता दशोरा ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply