गणेशोत्सव के तहत कार्यक्रम

BY — September 7, 2011

गणेशोत्सव के तहत सजी झांकी.

भजन संध्या में मौजूद आशीष व् अन्य.

भजन संध्या में मौजूद महिलाएं.

भजन संध्या में मौजूद राहुल व् अन्य.

भजन संध्या में आई महिलाओं का बैज लगाकर स्वागत करतीं श्रीमती अग्रवाल.

भजन संध्या में भजन प्रस्तुत करतीं भगवती परिहार.

उदयपुर. गणेशोत्सव के तहत शहर में विविध आयोजन जारी है. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यक्रमों के तहत भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्पर्धाएं आदि कार्यक्रम हो रहे हैं. पेसिफिक ग्रुप में भी विविध आयोजन हो रहे हैं. पेसिफिक के एम.डी. श्री बी. आर. अग्रवाल के निवास पर मंगलवार को गणेशोत्सव के तहत हुई भजन संध्या में जयपुर से आये कलाकारों ने प्रस्तुतियाँ दी. जयपुर के श्याम अपूर्वा, सिरोही के अमर शर्मा एवं उदयपुर की भगवती परिहार ने सुन्दर रससिक्त भजन गाकर माहौल में भक्ति घोल दी. ग्रुप के आशीष अग्रवाल ने बताया कि दिन भर की भाग-दौड़ के बाद शाम को ये पल सुकून देते हैं. इस अवसर पर राहुल अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. उधर कोलीवाडा, सेक्टर ४, घंटाघर आदि स्थानों पर भी काफी भीड़ उमड़ रही है.

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *