भगवत प्रकाश फोटो गैलेरी में वास्वो और सोनी की लगी कृतियां

udaipur. सिटी पैलेस संग्रहालय के जनाना महल स्थित भगवत प्रकाश फोटो गैलेरी में शुक्रवार को अमेरिकी निवासी चित्रकार वास्वो एक्स वास्वो एवं उदयपुर के राजेश सोनी की हस्त निर्मित रंगीन चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी 31 मार्च 2012 तक चलेगी। प्रदर्शनी में निर्धारित शुल्क लेकर प्रवेश किया जा सकेगा।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार सुबह संस्कृति फाउण्डेशन नई दिल्ली के निदेशक प्रो. ज्योतिन्द्र जैन ने किया। जैन ने कहा कि कूंची, रंगों, कागज एवं केनवास पर अपने हाथ चलाकर ये कलाकार निर्जीव चित्र में प्राण फूंक देते हैं। फाउण्डेशन द्वारा ऐसे चितेरों को मौका देकर सही मायने में कला का सम्मान करना है। फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविंदसिंह मेवाड़ ने चित्रकार वास्वो एक्स. वास्वो के प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में फाउण्डेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, दिल्ली के एक सलाहकारी संस्थान के प्रमोद कुमार के. जी. सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं कलारसिक उपस्थित थे। संचालन मृणालिनी वेंकटेश्वरन ने किया।
udaipur news
udaipurnews