


udaipur. प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस पर आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। मसीही परिवारों में जहां घरों की सज्जा कर केक बनाए जा रहे हैं वहीं बाजार में कार्ड शॉप्स पर विभिन्न प्रकार के कार्ड और गिफ्ट्स सज गए हैं। जिन्दगी में हर क्षण खुशी से ओत-प्रोत रहकर आपस में प्रेम भाव रखने का संदेश लेकर आने वाले सांता क्लाज का भी सभी को खास तौर से बच्चों को इंतजार है। घरों में चमक-दमक रखने को लेकर नाना प्रकार के क्रिसमस ट्री सजाए जा रहे हैं। दुकानों में हर तरह की रेंज में क्रिसमस ट्री उपलब्ध हैं जिन्हें स्टार्स, लाइटिंग से सजाया जा रहा है। इस शृंखला में रविवार (18 दिसम्बंर) को श्वेतोपहार रविवार मनाया जाएगा। शेपर्ड मेमोरियल चर्च के परमिनास मैथ्यू के अनुसार छोटे बच्चे प्रभु यीशु मसीह के जन्म की झांकी प्रस्तुत करेंगे।
udaipur news
You must be logged in to post a comment.
Nice Article 🙂
would be great if you add full size pictures 🙂