भाजपा का राष्ट्रव्यापी बन्द 31 को

BY — May 27, 2012

उदयपुर। पेट्रोल के दामों में एक साथ अपूर्व साढे़ सात रुपए की वृद्धि के विरोध में भाजपा की ओर से 31 मई को राष्ट्र व्याअपी बंद कराया जाएगा। भाजपा की मांग है कि आंशिक कमी नहीं करके पूरी वृद्धि वापस ली जाए।

शहर विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने आज पत्रकारों से बातचीत में बताया कि साढे़ सात रूपए की बढोतरी से आम जनता की हालत बद से बदतर होते हुए अब और बिगड़ गई है। कटारिया ने बताया कि सरकार की इस मनमानी के खिलाफ 31 मई को एनडीए के आदेशानुसार भाजपा ने राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया हैं। बंद 31 मई सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा एवं विशेष आदेशानुसार इस अवधि को बढाया भी जा सकता हैं। भाजपा ने बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारी वर्ग, समस्त दल मोर्चा एवं शहरवासियों से सहयोग की अपील की हैं। बन्द में परिक्षाओं एवं चिकित्सा सुविधाओं को मुक्त रखा गया हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *