Header Banner

69 व्यक्तियों ने किया रक्तदान

BY — May 27, 2012

केशव गुरू की पुण्यतिथी पर रक्तदान शिविर सम्पन्न

उदयपुर। तप सम्राट केशुलाल जी म. की 7 वी पुण्यतिथि पर प्रातः कालीन प्रार्थना, नवकार मंत्र जाप, भक्ति एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे शहर एवं आसपास के गांवों के काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

महावीर भवन, भुपालपुरा में केशव युवा मंच एवं तपस्वी सम्राट गुरु केशव सेवा ट्रस्ट द्धारा आयोजित इस कार्यक्रम में 69 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. बी.एस.बम्ब ने बताया कि टी.बी. हॉस्पीटल एवं मूक बधिर विधालयो मे 250 मरीजो को फल एवं बिस्किट वितरण किया गया। स्थानकवासी श्रावक संघ के नरेन्द्र चौधरी ने बताया की गत कई वर्षेा से नियमित रुप से प्रतिदिन प्रातः कालीन प्रार्थना, हर रविवार को सायं 8 से 8ः30 बजे तक नवकार मंत्र का जाप चल रहा हे। जिसमें काफी संख्या में श्रावक भाग लेते है। इस अवसर पर महेश बम्ब, सुनील बापना, सुनील वागरेचा, सम्पत बापना, राजेश सामर, अनिल सियाल, महेन्द्र मुणोत, ललित भण्डारी, मिटालाल सिंघवी, विवेक छाजेड, निरंजन मोगरा, भंवर सिंह, यशवंत तलेसरा, जिनेन्द्र बापना, इन्द्र कुमार हिंगड इत्यादि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply