Header Banner

रेंजस्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

BY — May 28, 2012

उदयपुर। 37 वीं अंतर जिला ( रेंज स्तरीय) पुलिस खेलकुद प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज सुबह पुलिस लाईन परेड मैदान में हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आईजी टी.सी. ड़ामोर थे।

एएसपी कालूराम रावत ने बताया कि आज से तीन दिन तक चलने वाली रेंज स्तरीय प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल, फुटबाल, हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिताएं पुलिस लाईन मैदान पर,एथेलेटिक्स, भारत्तोलन महाराणा भूपाल स्टेडिय़म एवं जिमनास्टिक प्रतियोगिताएं बी.एन. कॉलेज ग्राउड़ पर होगी। प्रतियोगिताओं में उदयपुर के 112, डूंगरपुर के 72, बांसवाड़ा के 75, प्रतापगढ़ के 75, चित्तौडग़ढ़ के 100, राजसमंद के 75 और खेरवाड़ा के 9 सहित कुल 7 टीमों के 512 खिलाडिय़ो ने भाग लिया हैं। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन कर रेंजस्तरीय टीमों का चयन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply