Header Banner

समाधि स्थलों पर भू-माफियाओं का कब्‍जा!

BY — May 28, 2012

उदयपुर। नाथ समाज की समाधि स्थलों की समस्याओं के समाधान को लेकर नाथ नौजवान सभा जिला कमेटी ने शहर में रैली निकाल कर कलक्ट्रेट के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया एवं राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

धरने के दौरान नाथ नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ ने कहा कि नाथ समाज कई वर्षो से समाधि देते हैं लेकिन जिले में करीब 150 से ज्यादा गांवों में नाथ समाज के समाधि स्थलों पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया गया है जिससे समाज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ज्ञापन में आग्रह किया कि जल्द से जल्द समाज की इस परेशानी को मिटाया जाए। धरने में नाथ समाज के जिलाध्यक्ष सहित जिला सचिव वीरेन्द्रनाथ एवं हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

  1. thank’s. tekri ke vaha par bhi nath samaj ki samadhi par sayad nagar parishad ne kabja kar liya.

Leave a Reply