राशनकार्ड का फॉर्म भरने के नाम पर राशि वसूलने को लेकर हंगामा

BY — July 13, 2012

उदयपुर। मल्लतलाई स्थित एकलव्यम कॉलोनी में राशनकार्ड के फार्म भरने तथा जमा कराने के नाम पर राशि वसूलने को लेकर हंगामा हुआ। वहां पहुंचे क्षेत्रवासियों के हंगामा करने के बाद नियुक्त कर्मचारी व राशि वसूल रही युवती वहां से रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार राशनकार्ड बनाने के लिए फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसके तहत एकलव्य कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रड में कई लोग एकत्र हुए। केन्द्र के बाहर एक युवती प्रति फॉर्म 10 रुपए वसूल रही थी। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। बात बढ़ जाने पर लोगों ने वहां जमा किए गए फॉर्म भी बिखेर दिए। मीडियाकर्मियों के वहां पहुंचने पर युवती वहां से रवाना हो गई। इसी दौरान मौजूद अन्य महिलाकर्मी भी आंगनबाड़ी केन्द्र  के ताला लगाकर वहां से रवाना हो गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *