Header Banner

धूमधाम से मना महालक्ष्मीजी का जन्मोत्सव

BY — October 8, 2012

देर रात तक जारी रहे भजन कीर्तन

udaipur. हिरणमगरी सेक्टर 11 अग्रवाल धर्मशाला के समीप स्थित पशुपति नाथ मंदिर समिति की ओर से सोमवार को श्री महालक्ष्मी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

पँ. राजेश आमेटा ने बतााया कि सायं छह बजे महा आरती से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।  उसके बाद लक्ष्मीजी को भोग लगाया गया।  महिला मंडल की ओर से भजन- कीर्तन प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पशुपतिनाथ मंदिर स्थित उदयपुर शहर के दूसरे महालक्ष्मीजी मंदिर में मित्र मंडल की ओर से शृंगार कर झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में सूरज कंवर सोलंकी, शंकर देवी राणावत, कंचन देवी परिहार सहित मित्र मंडल के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply