Header Banner

डिस्पेंसरी को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञापन

BY — October 8, 2012

udaipur. शहर के पिछोली स्थित डिस्पेंसरी हटाने को लेकर गत दिनों मंत्री के सामने सीएमएचओ से हाथापाई के बाद आज क्षेत्रीय लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों जननी एक्सप्रेस के तहत उदघाटन करने आए जनजाति मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के समक्ष ही पूर्व कांग्रेसी पार्षद फतहसिंह राठौड़ के नेतृत्व में लोगों ने सीएमएचओ आर. एन. बैरवा से हाथापाई कर दी थी। लोगों ने आज शहर में जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की ओर से भी सीएमएचओ से डिसपेंसरी बहाल करने की मांग की गई।
बताया गया कि सीएमएचओ ने कहा कि डिस्पेंसरी बहाल करना तो वे भी चाहते हैं लेकिन राज्य  सरकार के निर्देशानुसार हटाई गई है। भाजपा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष चंचल अग्रवाल ने 7 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि इसे शीघ्र बहाल की जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply