रोटरी गरबा उत्सव-2012 में विभिन्न स्पर्धाएं

BY — October 26, 2012

udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा कल रोटरी बजाज भवन में गरबा उत्सव-2012 का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने राजस्थानी एंव पारम्परिक गरबा वेशभूषा में भाग लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं जीती। गरबा उत्सव में 80 सदस्यों ने डाडियों की खनक पर विशेषकर महिलाओं ने फिल्मी एंव गुजराती गरबा गीतों पर नृत्य कर सभी को सम्मोहित कर दिया।

इस अवसर पर आयोजित हुई प्रतियोगिताओं बेस्ट ड्रेस कपल में सुशील-सरला बांठिया प्रथम व पदम-लता ुदगड़ द्वितीय,बेस्ट ड्रेस फीमेल में कांता जोधावत प्रथम, अंजु माहेश्वरी द्वितीय व उर्वशी सिंघवी तृतीय,बेस्ट गरबा कपल में अरिहन्त-गर्विता दुगड़ प्रथम,कमल-मीना कर्णावट द्वितीय,बेस्ट गरबा मेल में नक्षत्र तलेसरा प्रथम,अंकित तलेसरा द्वितीय,बेस्ट गरबा फीमेल में श्रीमती गिरिराज शर्मा प्रथम,ममता सुख्वाल द्वितीय व मीतू कावडिय़ा तृतीय रही। बेस्ट चाइल्ड डांस में सुहानी सिंघवी प्रथम, अमि मेहता द्वितीय व यश कर्णावट तृतीय रहे। प्रारंभ में क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया,सचिव ओ.पी.सहलोत, अध्यक्ष निर्वाचित बी.एल.मेहता सहित अनेक सदस्यों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की एंव शहरवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन का संचालन डी.पी.धाकड़ व अंजुला धाकड़ ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *