Header Banner

तकनीकी सहायक पदों के लिए लिखित परीक्षा 4 नवम्बर को

BY — October 26, 2012

कॉल-लेटर निगमों की वेबसाइट पर डाले

udaipur. प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक के 5259 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा 4 नवम्बर, 2012 को होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र विद्युत वितरण निगमों की वेबसाईट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

जयपुर विद्युत वितरण निगम के मुख्य कार्मिक अधिकारी आर. के. शर्मा ने बताया कि तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक के 5259 पदों पर चयन के लिए 4 नवम्बर, 2012 को जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर एवं बीकानेर केन्द्रों पर लिखित परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि तकनीकी सहायक पद के लिए 62814 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसके लिए कुल 146 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। लिखित परीक्षा प्रात: 9.30 से 11.30 बजे तक होगी। शर्मा ने बताया कि तकनीकी सहायक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी विद्युत वितरण निगमों की वेबसाईट से अपना कॉल-लेटर एवं लिखित परीक्षा बाबत सूचना मार्गदर्शिका को डाउन-लोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कॉल-लेटर अपलोड करने के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को एस.एम.एस. एवं ई-मेल द्वारा भी सूचना प्रेषित की जा चुकी है। लिखित परीक्षा के लिए कॉल-लेटर डाक द्वारा अलग से नही भेजे जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply