‘रूम झूम करता पधारो म्हारा भैरूजी’ पर झूमे तीर्थ यात्री

BY — November 3, 2012

तीर्थायान-2012 का छठां दिन
जल मंदिर के दर्शन से भाव-विभोर हुए तीर्थ यात्री

udaipur. पावापुरी के जल मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की प्राचीन प्रतिमा के दर्शन कर तीर्थ यात्री भाव-विभोर हो गए। वहीं शाम को आयोजित भक्ति संध्या में ‘भक्ति की है रात दादा आज थाणे आणो है, रूम झूम करता पधारो म्हारा भैरू जी’  भजनों से लबरेज सम्मेद शिखर जी तीर्थ यात्री झूम उठे।

श्री महावीर युवा मंच संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा आयोजित तीर्थायान-2012 के छठें दिन सुबह 6 बजे स्पेशल ट्रेन गया स्टेशन पर पहुंची, जहां से गुणिया जी तीर्थ पर दर्शन करते हुए पावापुरी के लिए रवाना हुए। पावापुरी में समवशरण मंदिर, जल मंदिर, दादावाड़ी, जूना समोसर, नया मंदिर, आराधना मंदिर के दर्शन कर प्राचीन स्थापत्य कला को भी देखा, जैसे ही तीर्थ यात्री पावापुरी पहुंची तो हल्की बूंदाबांदी से इंद्रदेव ने भी तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। शाम को पावापुरी के मुख्य मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की भव्य आरती का लाभ सुशीला देवी किरणमल सावनसुखा और मंगल दीपक का लाभ लीला देवी जीवन सिंह मेहता ने लिया। धूमधाम से सभी ने आरती एवं मंगल दीपक करने के बाद मंदिर परिसर में ही भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। भक्ति संध्या का संचालन संस्थान की महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने किया। यात्रियों ने भजनों व तवनों से समां बांध दिया। भक्ति भरे गीतों में तीर्थ यात्री झूमे। स्थानीय पदाधिकारियों ने भी तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। संस्थान अध्यक्ष टीनू मांडावत ने बताया कि कल सुबह चार बजे तीर्थ यात्री बस द्वारा लछवाड़ जी के लिए रवाना होंगे।
जाम में फंसे तीर्थ यात्री :
मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि गया जी से पावापुरी बस द्वारा जाते समय तीर्थ यात्रियों की बसें दस किमी लम्बे जाम में फंस गई इस कारण तीन घंटे देरी से पावापुरी पहुंचे। जैसे ही यात्री पावापुरी पहुंचे तो इंद्रदेव ने भी बूंदाबांदी से स्वागत किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की पटना में अधिकार रैली होने के कारण यह जाम लगा था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *