गिरनारजी के लिए यात्री रवाना

BY — December 29, 2012

291201udaipur. श्री प्रबल सागर यात्रा संघ के तत्वावधान में आयोजित उदयपुर से गिरनार यात्रा यूनिवर्सिटी रोड़ स्थित पीपली चौक से रवाना हुई। 3 बसो एवं कारो से करीब 450 यात्री गिरनार के लिए रवाना हुए।

यात्रा को भाजपा सुन्दरसिंह भण्डारी मण्डल के संयोजक नानालाल बया, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयेश चम्पावत, पार्षद राखी माली, प्रकाश नागौरी, आलोक पगारिया, भाजपा नेता रेवाशंकर माली आदि ने जैन ध्वज दिखाकर रवाना किया एवं यात्रियो को शुभकामनाएं दी।
चार दिवसीय यात्रा 30दिसम्बर यात्रा संघ मुनि श्री प्रबल सागरजी के साथ गिरनार में भव्य मंगल प्रवेश होगा और 31 दिसम्बर को गिरनार पर्वत की वन्दना की जायेगी एवं सांय 7 बजे आचार्य पुष्पदन्त सागर के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य आरती एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया जायेगा और 1 जनवरी को गिरनार पर्वत वन्दना एवं सांयकाल उदयपुर के लिए वापसी की जायेगी।
यात्रा संघ प्रस्थान के अवसर पर नरेश कुमार चित्तौडा, राहुल गुडिया, कुलदीप गुडिया, भूपेन्द्र जैन, अर्जुनलाल जैन, चन्द्रप्रकाश चित्तौडा, रोशनलाल जैन, शान्तिलाल गोटी, टेकचन्द जैन, ख्यालीलाल जैन सहित सैंकडो लोग उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *