यूआईटी को दूसरे दिन ढाई करोड़ की आमदनी

BY — January 31, 2013

12 में से 7 भूखंड नीलाम

uitUdaipur. नगर विकास प्रन्या स की भूखंड नीलामी दूसरे दिन भी सफल रही। पहले दिन बुधवार को 12 भूखंडों की नीलामी से यूआईटी को 3.35 करोड़ की आय हुई थी।

जानकारी के अनुसार दूसरे दिन चित्रकूट नगर भुवाणा ए ब्लॉक व श्याम नगर सी ब्लॉक स्थित आवासीय भूखंडों की नीलामी बोली रखी गई। खुराना ने बताया कि दूसरे दिन 12 में से 7 भूखंडों की नीलामी हो सकी। नीलामी बोली में सबसे ऊंची बोली 1562 रुपए प्रति वर्ग फिट लगी। यूआईटी को 2 करोड़ 45 लाख 52 हजार की आमदनी हुई। नीलामी बोली के दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी जगमोहन सिंह, एक्सईएन संजीव शर्मा व कार्यवाहक तहसीलदार मुकेश जानी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *