राष्ट्रपति देंगे उदयपुर के उपवन संरक्षक को पार्टनरशिप अवार्ड

BY — March 5, 2013

7वां नेशनल इनोवेशन अवार्ड समारोह 7 को

050301Udaipur. राष्ट्रपति भवन में 7 मार्च को प्रस्तावित सातवें नेशनल इनोवेशन अवार्ड समारोह में उदयपुर के उप वन संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा राष्ट्रपति से उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्र में इनोवेशन करने व लोकप्रिय बनाने के कार्य पर ‘पार्टनरशिप अवार्ड‘ प्रदान किया जाएगा।

यह चयन नेशनल इनोवेशन फाउन्डेशन, इण्डिया द्वारा किया गया है। शर्मा ने उप वन संरक्षक उदयपुर (मध्य) के पद पर रहते हुए ग्रामीण क्षेत्र में नवाचारों का प्रयोग करते हुए बांस से अगरबत्ती, बाँस फर्नीचर बनाने, ग्वारपाठा ज्यूस-जैल व शेम्पू निर्माण, सीताफल पल्प निष्कर्षण, पारिस्थितिकी पर्यटन स्थल विकास इत्यादि जीविकोपार्जन जैसी गतिविधियां प्रारम्भ करवाकर आय सृजन को बढा़वा देने का कार्य करवाया था। इन उत्कृष्ट नवाचार कार्यों को देखकर विभिन्न राज्यों में भी इन गतिविधियों को प्रारम्भ किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

2 Responses

Leave a Reply