Header Banner

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष कुमावत 19 को उदयपुर में

BY — March 16, 2013

kamal-logoUdaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष निर्मल कुमावत 19 मार्च को उदयपुर पहुंचेगे। वे यहां संभागीय बैठक में हिस्सा लेंगे। उनके साथ निवर्तमान पदाधिकारी भी आएंगे।

भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कुमावत संभागीय बैठक उदयपुर में होगी। मेजबानी भाजयुमो शहर जिला उदयपुर करेगा। बैठक सुबह 10.30 से सांय 4 बजे तक अशोक नगर स्थित विज्ञान भवन में रहेगा। बैठक में चित्तौड, डूंगरपुर, प्रतापगढ, उदयपुर शहर, उदयपुर देहात, बांसवाडा इत्यादि जिलो के पदाधिकारी, जिलों के सभी मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, जिले मे रहने वाले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाग लेंगे।
शास्त्री ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कुमावत के साथ निवर्तमान महामंत्री छगन माहुर, हेमन्त लाम्बा सहित कई पदाधिकारी आयेगे। छः घण्टे चलने वाली दो सत्रो की बैठक में जिलाध्यक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे व आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply