Header Banner

ओरोफेशियल पेन पर कार्यशाला 17 को

BY — March 16, 2013

Udaipur. देबारी स्थित पेसिफिक डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के ओरल मेडिसिन एण्ड रेडियोलॉजी विभाग के तत्वा्वधान में 17 मार्च को ’एवेन्यूस इन द मेनेजमेंट ऑफ ओरोफेशियल पेन‘ विषयक संगोष्ठी व कार्यशाला पेसिफिक डेन्टल कॉलेज परिसर में होगी।

आयोजन सचिव प्रो. डॉ. प्रशान्त नाहर के अनुसार इंडियन एकेडेमी ऑफ ओरल मेडिसिन एण्ड रेडियोलॉजी के तत्वावधान में राजस्थान में पहली बार हो रहे इस सीडीई कार्यक्रम में ओरल फिजिशियन, न्यूरोलॉजिस्ट, एक्यूपंचर विशेषज्ञ व फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा चेहरे, जबडे़ व मस्तिष्क के दर्द के निराकरण की विभिन्न तकनीकों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा उद्बोधन के साथ-साथ सजीव प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यशाला में राजस्थान तथा अन्य प्रदेशों के डेंटल कॉलेजों के करीब 170 चिकित्सक, स्नातकोत्तर व स्नातक छात्रों के भाग लेने की सम्भावना है। मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. एस. राजन, डॉ. ए. के. वत्स, डॉ. बी. एल. सिरोया तथा डॉ. गौरव पाईवाल होंगे। आयोजन के मुख्य संरक्षक पेसिफिक पाहेर विश्वविद्यालय के संरक्षक बी. आर. अग्रवाल, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. ए. बी. राय तथा अध्यक्ष प्रो. डॉ. मोहितपाल सिंह होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply