Header Banner

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले की कड़ी निंदा

BY — May 26, 2013

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री रमनसिंह का जलाया पुतला

260502Udaipur. छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में मारे गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों व अन्य कार्यकर्ताओं की मृत्यु पर विभिन्न कांग्रेसजनों ने शोक जताया है वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह का पुतला भी फूंका गया। साथ ही कांग्रेस ने छत्ती‍सगढ़ सरकार को बर्खास्त‍ कर वहां राष्ट्रतपति शासन लगाने की भी मांग की।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा पर माओवादियों द्वारा किए गए हमले की सांसद रघुवीरसिंह मीणा व शहर जिला कांग्रेस नेताओं ने कड़ी निन्दा करते हुए हमले में मारे गए कांग्रेसजनों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, दिलीप सुखाड़िया, के.जी. मुन्दडा, शंकर भाटिया, डॉ. एल. एन. दाधिच, गणेश राजोरा, प्रमोद खाब्या, अजयसिंह, शिवराजसिंह धाबाई, हरिश शर्मा, मोहनलाल शर्मा, दिनेश दवे, रंजना साहू, राहुल हेमनानी आदि ने कहा कि यह हमला लोकतंत्र हत्या है।
देहात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष लालसिंह झाला, महामंत्री भगवतीलाल खटीक, दिलीप प्रभाकर, उपाध्यक्ष रामलाल गायरी, बाबूलाल श्रीमाली, सचिव देवेन्द्रसिंह शक्तावत, सैयद मुर्तजा हुसैन साबरी, कमलसिंह चौधरी, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने छतीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले की कडी निन्दा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के बीच जाकर अपनी बात रखना लोकतांत्रिक अधिकार है। नक्सलियों ने अपने नापाक इरादो से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर आतंकी हमला कर राज्य सरकार की नाकामी को उजागर कर दिया।
कांग्रेस के संभागीय प्रवक्तार पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्वक में बापू बाजार स्थित इन्द्रा सर्किल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह का पुतला जलाया एवं रमनसिंह की सरकार को बर्खास्त करो, बर्खास्त करो के नारे लगाये। शर्मा ने इस हमले को कायरतापूर्ण व लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि वहां की सरकार का ध्यान मुख्यमंत्री की विकास यात्रा पर होने तथा प्रशासन व पुलिस की लापरवाही से इतनी बडी घटना घटित हुई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply