Header Banner

किरोड़ी की विजय संकल्प यात्रा का भींडर में स्वागत

BY — May 26, 2013

260503Udaipur. राष्ट्रीय जनता पार्टी के  डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की विजय संकल्प यात्रा के चौथे दिन भींडर क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। मीणा की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी एवं पूर्व मंत्री गोलमा देवी के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा का कार्यकताओं ने जगह-जगह स्वागत किया।

यात्रा वल्लभनगर से कानोड़, बम्बोरा, अडि़न्दा, जगत, बांसी, मंगलवाड़, मावली, नाथद्वारा होते हुए गोगुन्दा पहुची जहां गोलमा ने राजपा को वोट देकर किरोड़ीलाल मीणा को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस दौरान भींडर में नीरज अग्निहोत्री के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने गोलमा देवी का जोरशोर से नारों के साथ भव्य स्वागत किया  और कारों, बसों में सवार होकर यात्रा में साथ हो गए। यात्रा का रात्रि विश्राम गोगुन्दा रहेगा। सोमवार को यात्रा झाडो़ल कोटडा़ जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply