हंगामे के बीच नई समितियों का गठन

BY — June 24, 2013

प्रतिपक्ष सहित सत्ता पक्ष के पार्षदों ने किया जमकर विरोध

महापौर के खिलाफ जिला कलक्‍टर को ज्ञापन

240606Udaipur. नगर निगम की सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष भाजपा के पार्षदों सहित प्रतिपक्ष ने भी समितियों के गठन का जमकर विरोध किया। इस हंगामे के बीच महापौर रजनी डांगी ने नई समितियों के गठन की घोषणा कर दी।

240607पूर्व की तीन समितियों के अध्यक्षों को हटा दिया गया है। ये सभी कटारिया विरोधी गुट से सम्बन्धित हैं। इनमें अर्चना शर्मा, मोहनसिंह पंवार और उपमहापौर महेन्द्रसिंह शेखावत शामिल है। बोर्ड बैठक शुरू होने के बाद महापौर रजनी डांगी ने समितियां गठित करने की घोषणा की। इस पर कांग्रेस सहित भाजपा के पार्षदों ने जोरदार आपत्ति जताई। काफी हो हल्‍ला और बहस के बावजूद डांगी ने कहा कि उन्‍होंने समितियों के गठन की घोषणा कर दी है। विरोधी पार्षदों का कहना था कि बहुमत के आधार पर समितियों का गठन सहमति से किया जा सकता है। समिति गठन के विरोध में करीब 32 पार्षद थे जबकि निगम में पार्षदों की संख्‍या 55 तथा 3 मनोनीत है। इस पर डांगी ने राष्‍ट्रगान शुरू कर दिया और बैठक समाप्त हो गई।

240612240610240609इसके बाद सभी 32 पार्षदों ने महापौर का घेराव किया। नहीं मानने पर ये सभी पार्षद उपमहापौर महेन्‍द्रसिंह शेखावत के नेतृत्‍व में जिला कलक्‍टर विकास भाले से मिले और उनसे कहा। उन्‍होंने आयुक्‍त से बातचीत की तो आयुक्‍त का कहना था कि बहुमत के आधार पर समतियां गठित की गई हैं जबकि उस समय 32 पार्षद जिला कलक्‍टर के समक्ष खडे़ थे। इन सभी ने एक हस्‍ताक्षरशुदा पत्र भी जिला कलक्‍टर को दिया।

240611240608इससे पहले निगम में दोपहर बाद नई समितियों की घोषणा होने से पूर्व सोमवार को सुबह भाजपा पार्टी कार्यालय में पार्षद दल की बैठक हुई। इसमें भी नई समितियों को लेकर चर्चा बनी रही। शहर भाजपा में कटारिया एवं विरोधी गुटों के बीच सुबह से कयासों का दौर लग रहा था। जैसी की आशंका थी कि कटारिया विरोधी गुट के समिति अध्यक्षों में से एक-दो को समितियों से हटाया जा सकता है। ठीक वही हुआ कि विरोधी गुट के तीन अध्यक्षों को हटा दिया गया। कांग्रेसी पार्षदों की भी बोर्ड बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने को लेकर बैठक हुई। उल्लेखनीय है कि निगम बोर्ड में चार माह बाद नई समितियां गठित हुई हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *