Header Banner

कांग्रेस पर्यवेक्षक भी आश्चर्यचकित

BY — June 24, 2013

संभाग में शहर विधानसभा के लिए आए सर्वाधिक दावेदार

240613Udaipur. गत दिनों सर्किट हाउस में हुए हंगामे के बाद एक बार पार्टी के निर्देश पर फीडबैक लेने वापस आए एआईसीसी के पर्यवेक्षक चकित रह गए जब उदयपुर शहर विधानसभा सीट के लिए 15 से अधिक जनों ने दावेदारी प्रस्तुत की।

240614उल्लेखनीय है कि गत दिनों सर्किट हाउस में फीडबैक लेने आए पर्यवेक्षकों के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हो हल्ला  किया था जिससे नाराज होकर ये वापस चले गए और आलाकमान को शिकायत की। इस पर कड़ा रुख आया कि अगर कोई अब वापस बदतमीजी करता है तो उसे छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। इसका प्रभाव यह रहा कि रेती स्टेण्ड स्थित किसान भवन में आज पर्यवेक्षकों के समक्ष सभी ने शांति से अपनी अपनी दावेदारी पेश की।
240615पर्यवेक्षकों का मानना था कि राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता से जिस सीट पर मुकाबला है, वहां को हर किसी ने रसगुल्ला समझ रखा है। लगातार दो विधानसभा चुनाव से प्रतिपक्ष के नंबर दो नेता चुनाव जीत रहे हैं, वहां से किसी मजबूत दावेदार को सामने लाना चाहिए। पर्यवेक्षक किशोर उपाध्याय एवं प्रदेश सचिव दिनेश यादव ने कहा कि संभाग की किसी विधानसभा सीट से इतने नाम नहीं आए। दावेदारी का अधिकार सब को है लेकिन खुद का आकलन भी कर लेना चाहिए।
इन्होंने रखी दावेदारी : देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, सुरेश श्रीमाली, के. के. शर्मा, पंकज शर्मा, सीमा पंचोली, शराफत खान, त्रिलोक पूर्बिया, वीरेंद्र वैष्णव, नीलिमा सुखाडिय़ा, चंद्रसिंह कोठारी, शिवराजसिंह धाबाई आदि।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply