Header Banner

संगठन में निष्क्रिय तो परेशानी होगी टिकट में भी : झाला

BY — July 16, 2013

जिलाध्यक्ष ने ली ब्लॉक अध्यक्षों की क्लास

160703Udaipur. उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जुलाई की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय पर हुई। अध्यजक्षता जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने की। सांसद व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह मीणा मुख्य अतिथि थे।

जिला प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि बैठक में पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं व सुझाव बताते हुए कहा कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों व निचले स्तर के कर्मचारियों के स्थानान्तरण नहीं होने से कांग्रेस के कार्यकर्ता निराश हैं। पदाधिकारियों ने प्रतिबन्धित क्षेत्रों में कार्य कर रहे कांग्रेस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो के रिश्तेदार कर्मचारियों के स्थानान्तरण साढे़ चार वर्ष के कार्यकाल में भी नहीं होने से गलत संदेश जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामत तथा मुख्यमंत्री तक भावनाएं पहुंचाएं।
बैठक में जिलाध्यक्ष झाला ने कहा कि पदाधिकारियो द्वारा बार बार सांसद, विधायक, मंत्री एवं प्रभारी के बैठकों में नहीं आने की शिकायत की जाती है। जिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मंशानुसार विधानसभा एवं पंचायतीराज संस्थाओं में पार्टी टिकिट तथा संगठन में उन्हीं नेताओं की नियुक्ति की जाएगी जो संगठन के कार्यक्रमो में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं तथा कार्यकर्ताओं को तवज्जो देते हुए कांग्रेस की बैठकों मे शामिल होते हैं। कांग्रेस की बैठको में शामिल नही होने वाले तथा संगठन के लिए समय नही निकालने वाले नेताओ को बदली परिस्थितियो मे टिकट लेने मे परेशानी का सामना करना पडेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह मीणा ने कहा कि कार्यकर्ता मतभेद भूलाकर सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाकर प्रचार प्रसार करे और ऐसी व्यूह रचना तैयार करें जिससे कांग्रेस की पुनः राजस्थान में सरकार बने। कार्यकर्ताओं के छोटे-मोटे कार्य जो अधूरे रह गये हैं उन्हें आने वाली सरकार में प्राथमिकता से किये जायेंगे। कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मतदाता सूची के कार्य को गम्भीरता से लेकर नाम जुडवाने का कार्य करें।
बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष रोशनलाल नागदा, सचिव देवेन्द्रसिह शक्तावत, जगदीशराज श्रीमाली, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष छगनलाल जैन, उपाध्यक्ष हरिराम मीणा, गोविन्दसिंह कृष्णावत, महामंत्री दिलीप प्रभाकर, प्रधान सविता मीणा, शान्ता मीणा, रेशमा मीणा, तुलसी मेघवाल, कन्हैयालाल खराडी, कौशल नागदा, युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष अभिमन्युसिंह झाला, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply