Header Banner

लुभाया रिमझिम से हुए सुहाने मौसम ने

BY — July 16, 2013

160707Udaipur. उमस के बाद एक बार फिर मंगलवार को दोपहर बाद रिमझिम बारिश हुई जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया। सुबह से हालांकि धूप थी लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और रिमझिम शुरू हो गई।

160708160706मौसम खुशनुमा हो गया हालांकि तेज बारिश की उम्मीद लगाए लेकसिटी के लोगों को निराशा ही हुई। फतहसागर, पीछोला, दूधतलाई, रोप-वे पर युवा खुशनुमा मौसम का आनंद लेने पहुंचे। झीलों के जलस्तर में अभी कोई उल्लेखनीय बढ़ोतरी नहीं हो पाई है क्‍योंकि कैचमेंट क्षेत्र में भी अभी बारिश नहीं हुई है।

160708160706

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply