मंत्रालयिककर्मियों के आंदोलन में उदयपुर भी शामिल

BY — July 18, 2013

180703Udaipur. राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के मंत्रालयिक कर्मचारियों के गत 11 जुलाई से सामूहिक अनिश्चितकालीन अवकाश के चल रहे आंदोलन में आज से उदयपुर के कर्मचारी भी शामिल हो गए।

इसको लेकर आज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज से रैली निकाली। जिलाध्यक्ष दीपलाल पालीवाल ने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश नहीं लेना चाहते, लेकिन स्वाभिमान व आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ने हेतु सरकार मजबूर कर रही है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों ने मंत्रालयिक संवर्ग में व्यापक असन्तोष की लहर पैदा कर दी हैं। उन्होंीने बताया कि राज्यन के 70 हजार कर्मचारी आंदोलनरत हैं। कर्मचारी भी 18 से सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल होते हुए आज आरएनटी मेडिकल कॉलेज से रैली के रूप में कलक्ट्रेट पंहुचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम नारायण सिंह को दिया।
रैली से पूर्व कॉलेज में कर्मचारियों की आमसभा हुई जिसे राजेन्द्र पालीवाल, आरटीओ के अध्यक्ष सुदर्शन भटनागर, शिक्षा के मनोज वैष्णव, राज्य बीमा के नर्बदाशंकर मेनारिया, पीडब्ल्यूडी के प्रमोद शर्मा, जिला परिषद के गोपाल लोढ़ा, लोकल फण्ड ऑडिट के गोवर्धन सालवी, रमेश उपाध्याय, नारायण मेनारिया, जयप्रकाश बलोदा, पुष्कर गौड़, राकेश पुरोहित, संजय जैन, दिलीप सिंह राणा, प्रदीप गहलोत सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।
जिलामंत्री अनिल पालीवाल ने बताया कि कर्मचारी कनिष्ठ लिपिक की ग्रेड-पे 3600, वरिष्ठ लिपिक की 4200, कार्यालय सहायक की 4800 व कार्यालय अधीक्षक की ग्रेड-पे 5400 करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही कार्यालय अधीक्षक व प्रशासनिक अधिकारी के पदों में वृद्धि करते हुए दोनों पदों की अराजपत्रित पदों की कुल संख्या के 20 प्रतिशत तक करने एंव तृतीय पदोन्नति राजपत्रित पद पर करने की मांग कर रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *