शिव सेना ने निकाली ललकार रैली

BY — July 18, 2013

गो हत्या  व तस्करी का विरोध

180706Udaipur गो हत्या के विरोध एवं इसकी रक्षा को लेकर गुरुवार को शहर में शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से रैली निकाली। इसे ललकार रैली का नाम भी दिया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रैली कलक्ट्रेट पहुंची जहां भारी पुलिस जाब्ते के बीच ज्ञापन दिया गया।

180704जानकारी के अनुसार फतहनगर से शुरू हुई रैली मावली होते हुए उदयपुर शहर में पहुंची। यहां से सूरजपोल, देहलीगेट से कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के हाथों में तलवारें थीं जिन्हें पुलिस अधिकारियों की समझाईश के बाद कार्यकर्ताओं ने नीचे कर दिया। कलक्ट्रेट पहुंच कर शिव सेना के पदाधिकारियों ने एडीएम सिटी से भेंट कर गोरक्षा पर चर्चा कर गो हत्या। व तस्करी पर रोक की मांग करते हुए इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

180707

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *