Header Banner

निगम कर्मचारी बैठे धरने पर

BY — July 30, 2013

पार्षद से कर्मचारी ने किया दुर्व्यवहार

mcuUdaipur. सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर कांग्रेस की महिला पार्षद से नगर निगम में कर्मचारी द्वारा दुर्व्यवहार करने के बाद निगम कर्मचारी हड़ताल पर उतर गए वहीं शहर जिला कांग्रेस ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस की महिला पार्षद काजल आदिवाल कुछ कार्यकर्ताओं के साथ निगम पहुंची। वहां कार्यालय अधीक्षक दिलखुश कावडि़या से सफाई कर्मियों की भर्ती में कथित धांधली को लेकर बातचीत की। बताते हैं कि कावडि़या ने भी दुर्व्यहवहार किया। इसके बाद कर्मचारी निगम के पोर्च में धरने पर बैठ गए।
शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता दीपक औदिच्य ने घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि निगम में जनप्रतिनिधियों के साथ अगर ऐसा व्यवहार होता है तो आम नागरिक को कितनी परेशानियों एवं समस्याओं से जूझना पडता होगा। निगम में फैले अराजकता के माहौल का अंदाजा इस घटना से आसानी से लगाया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply