एक हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार देगा हिंद जिंक

BY — July 31, 2013

चतुर्थ पक्षीय हुआ अनुबंध

310701Udaipur. वेदांता समूह की हिंदुस्तांन जिंक इकाई द्वारा अगले एक वर्ष में राजसमंद जिले के 1000 बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार उपलब्धं कराएगा। इस संबंध में बुधवार को चतुर्थ पक्षीय अनुबंध किया गया।

310702अनुबंध कांग्रेस की केन्द्री य वर्किंग कमेटी के महासचिव एवं पूर्व केन्द्री य मंत्री डॉ. सी. जोशी एवं हिंद जिंक के मुख्यर कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी की मौजूदगी में हुआ। इस पर जिंक, विश्वा स संस्थान, बीएसए कॉर्पोरेशन एवं राजसमंद कौशल विकास केन्द्र के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किये। अनुबंध के अनुसार हिन्दुस्तान जिंक अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत इस सब व्यय को वहन करेगा। इससे पूर्व ‘हुनर से रोजगार‘ विषयक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सी. पी. जोशी ने कहा कि वेदान्ता समूह को आने वाले वर्षों में अपने उद्योग की मांग के अनुरूप ट्रेड में प्रशिक्षित कर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देने चाहिए ताकि स्थानीय बेराजगारों को अपने ही क्षेत्र में कार्य कर आजीवीका चलाने में सहायता मिल सके। जोशी ने हिन्दुस्तान जिकं व वेदान्ता समूह के सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किये जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्यों की सराहना करते हुए आज निष्पादित किये गए अनुबंध के अनुरूप क्षैत्र के युवाओं को प्रषिक्षित करके रोजगार सृजन का आह्वान किया ।
310703हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी ने स्वागत उद्बोधन में मंचासीन मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. सी. पी. जोशी एवं जिला प्रशासन तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन करते रहते हैं जिससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहकर कार्य करते रहते हैं और आसपास के गांवों के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। राजसमंद जिला कलक्टर डॉ. प्रीतम् बी. यशवंत ने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजसमंद कौशल विकास केन्द्र की स्थापना करने एवं संचालन दिय जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि हुनर से रोजगार कार्यक्रम से क्षैत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जाएंगे। क्रार्यक्रम के तहत बाजार की मांग के अनुरूप कार्य में कौशल विकास कर रोजगार दिया जाएगा।
डॉ. जोशी, श्रम राज्य मंत्री मांगीलाल गरासिया, हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अखिलेश जोशी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। क्रार्यक्रम में जिला प्रमुख किशनलाल गमेती, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, हिन्दुस्तान जिंक दरीबा के लोकेशन हेड अविनाश चन्द राय, विश्वादस संस्थान के शेखर कुमार, बी. एल. पालीवाल, बीएसए कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक बी. वी. कदम, पंचायत समिति रेलमगरा की प्रधान रेखा अहीर, हिन्दुस्तान जिंक सह उपाध्यक्ष पी. के. जैन, महाप्रबंधक कर्नल ए. एस. बेदी,  सीएसआर अधिकारी बी. एल. सुखवाल, एस. एन. टेलर, जिला उघोग केन्द्र के महाप्रबंधक टी. एस. मारवाह, मेहन्दूरिया सरपंच मदनसिंह तंवर, दरीबा खान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष रमेष दाधीच, उप प्रधान पृथ्वीराज मेनारिया, राजपुरा सरपंच लक्ष्मीलाल भील, काबरा सरपंच माधव प्रजापत, सिन्देसर कलां सरपंच झमुकलाल शर्मा, गवारड़ी उपसरपंच बंशीलाल जोशी, धनेरिया सरपंच शंकरलाल चौधरी सहित कई पूर्व सरपंच व जन प्रतिनिधि के साथ बेरोजगार युवक एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में 100 बेरोजगार युवकों को बीएसए कॉर्पोरेशन की ओर से नियुक्ति पत्र मुख्य अतिथि के हाथों से प्रदान किए गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply