Header Banner

मुख्यमंत्री आएंगे, सलूम्बर देखने जाएंगे सभा स्थल

BY — September 3, 2013

ashok gehlotUdaipur. अखिल भारतीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 11 सितम्बर को सलूम्बर में प्रस्तावित आदिवासी सम्मेलन को सम्बोधित करने के कार्यक्रम के तहत सभा स्थल का जायजा लेने मुख्यमंत्री बुधवार को उदयपुर आएंगे।

उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, सांसद रघुवीर मीणा भी सुबह राजकीय वायुयान से 10 बजे महाराणा प्रताप डबोक हवाई अड्डे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत एवं डॉ. चंद्रभान डबोक हवाई अड्डे से रवाना होकर सलूम्बर पहुंचेंगे, जहां वे आदिवासी सम्मेलन के स्थल की तैयारियों का जायजा लेंगे एवं उदयपुर संभाग के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक में भाग लेंगे। गहलोत एवं चन्द्रभान सलूम्बर में तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात् महाराणा प्रताप डबोक हवाई अड्डे पहुंचकर जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply