हुडंई की ग्रेंड आई10 कार उदयपुर में भी लॉन्च

BY — September 3, 2013

030902Udaipur. देश की सबसे बड़ी निर्यातक एंव दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुडंई की बहुप्रतिक्षित कार ग्रांड आई 10 आज उदयपुर स्थित रॉयल हुंडई शोरूम पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी. आर. भाटी द्वारा लांच की गई, इसके साथ ही आज कार की ग्लोबल लॉन्चिग भी हुई।

लॉन्चिंग के अवसर पर एचएमआईल के प्रबन्ध निदेशक एंव मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. एस. सिओ ने कहा कि ग्रैंड आई 10 विश्व स्तरीय कार है और जो भारतीय बाजार के लिए विकसित की गई है। रॉयल हुंडई के निदेशक फिरोज हबीब ने बताया कि ग्रैंड हुडंई भारतीय ग्राहकों के लिए आइडियल कार है जिसके जरिए उच्च स्तरीय क्वालिटी, ड्यूरेबिलेटी और रिलायबिलिटी की पेशकश की गई है। रॉयल हुंडई के निदेशक हुसैन मुस्तफा ने बताया कि यह शहरों में घूमने के लिए एक आदर्श कार है और स्टाइल से लेकर प्रदर्शन तक में संपूर्ण पैकेज के साथ यह कॉम्पैक्ट हाई एंट्री वर्ग में नए मानक रचेगी। उन्होनें उम्मीद जताई कि ग्रैंड अपनी बेहतरीन पेशकश के साथ भारत में एक बड़े ग्राहक वर्ग तक पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि ग्रैंड दो तरह के इंजनों 1$1 लीटर एडवांस्ड सेकंड जनरेशन यू2 सीआरडीआई डीजल और 1$2 कप्पा डूएल वीटीवीटी पेट्रोल के विकल्प में उपलब्ध है और भरपूर प्रदर्षन के साथ ईंधन की बचत के मामले में अपनी श्रेणी में सबसे अच्छी है। एडवांस्ड सेकंड जनरेशन यू2 सीआरडीआई डीज़ल से 71 पीएस पर 4 हजार आरपीएम की अधिकतम पावर मिलती है। पीक टॉर्क के साथ यह अपनी श्रेणी में 24 किमी प्रति लीटर (एआरएआई के आंकड़े) की सबसे बढिय़ा माइलेज देती है। पर्यावरण के अनुकूल यह यू2 सीआरडीआई ईंजन यूरो वी मानकों पर खरा उतरने के लिए तैयार है और इसका उत्सर्जन न्यूनतम एंव एनवीएच स्तरों का है। यू 2 ईंजन 1800 की उच्च दबाव की बार पर ऑपरेट करता है और उच्च न्यूनतम टॉर्क पैदा करता है जिससे षहर की परिस्थितियों में गियर शिफ्ट करने की जरूरत कम पड़ती है। आरपीएम की व्यापक रेंज पर लीनियर पावर डिलीवरी और फ्लैट टॉर्क के चलते सुगम और झटकों से मुक्त ड्राइविंग की सुविधा मिलती है। डीज़ल इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से चलते ड्राइविंग का सुखद अहसास अधिक ईंधन कुशलता और परिष्कृ त अनुभव के साथ मिलता है।
भारतीय ग्राहकों की आवश्यकता के हिसाब से ग्रैंड में कुछ विषेशताएं समायी हुई हैं। आकार के हिसाब से यह कार लंबाई में ज्यादा है और यूरोपीय संस्करण के मुकाबले इसका व्हील बेस भी बड़ा है ताकि भारतीय ग्राहकों की स्पेस की जरूरतों को पूरा किया जा सके। पीछे बैठने वालों की सुविधा के लिए इसमें रियर एसी वेंट्स लगाए गए हैं ताकि कूलिंग हर जगह एक समान हो। इसके अलावा रियर विंडो डिजाइन चौड़ा है ताकि पीछे बैठने वालों को घुटन का अहसास न हो।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *