मेले में आतिशबाजी के बजाय होगा लेजर शो!

BY — September 23, 2013

महिलाओं के नाम रहेगा दूसरा दिन
दशहरा दीपावली मेला 2013

mcuUdaipur. नगर निगम की ओर प्रतिवर्ष होने वाले दशहरा दीपावली मेले में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए होने वाले दो दिन में से दूसरा दिन महिलाओं के नाम रखा जाएगा। इसी प्रकार अंतिम दिन आतिशबाजी के बजाय इस बार लेजर शो रखने का भी प्रस्ताव आया है।

सोमवार को निगम परिसर में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति की हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई। अध्यिक्षता समिति अध्यंक्ष हेमलता शर्मा ने की। मेला परिसर टाउन हॉल में ही रखे जाने के साथ पांच दिन सांस्कृतिक संध्या जिसमें कवि सम्मेलन, पंजाबी नाईट, बालीवुड स्टार नाइट, लिटिल चैम्पे नाईट, राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या, कव्वाली आदि एवं दस दिन तक झूला व स्टालों के संचालन पर चर्चा हुई। बैठक में सदस्य मुस्लिम अली बन्दूकवाला ने सुझाव दिया कि आतिशबाजी के बजाय लेजर लाईट शो रखा जाए। बैठक में पूर्व की भांति सभी व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न समिति संयोजक एवं अधिकारियों का गठन का निर्णय किया गया। पार्किग पूर्व की भांति निशुल्क रखते हुए यातायात पुलिस से सहयोग हेतु प्रशासन को पत्र लिखने का निर्णय किया गया। बैठक में समिति सदस्य राखी माली, सारिका शर्मा, मुस्लिम अली बन्दुकवाला, राकेश खोखावत, बाबूलाल घावरी, राजकुमारी मेनारिया एवं विशेष आमंत्रित सदस्य धनपाल स्वामी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *