झीलें जल्द छलकने की संभावनाएं बढ़ीं
Udaipur. हर वर्ष की तरह इस बार भी भाद्रपद मास में ही झीलें छलकने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। रविवार के बाद सोमवार को भी शाम ढलते ढलते बदरा ऐसे बरसे कि हर किसी का मन लुभा गए।


सुबह से सूर्यदेव की लुकाछिपी के चलते मौसम सुहाना रहा। शाम करीब पांच बजे घना अंधेरा घिर आया तो लगा कि जोरदार झमाझम होगी। रिमझिम से शुरू हुई बरसात कुछ देर में मूसलाधार में बदल गई हालांकि यह ज्या।दा देर तक नहीं रही। फिर भी शहर के बाजारों में सड़कों पर पानी भर गया। नालियां उफन गईं और वाहनचालकों को निकलने में काफी परेशानी हुई।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.
