Header Banner

साइंस कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष से मारपीट

BY — September 23, 2013

230907Udaipur. सुखाडि़या विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज में शुक्रवार को छात्रसंघ कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना के बाद सोमवार को कतिपय छात्रों के दल ने छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित सुथार व उनके साथी के साथ मारपीट की।

उल्लेखनीय है कि साइंस कॉलेज में बाहरी लोगों के आने और माहौल बिगाड़ने की निरंतर शिकायतें मिल रही हैं। गत शुक्रवार को भी अज्ञात समाजकंटकों ने कॉलेज में घुसकर कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। साथ ही कुछ छात्रों को धमकाया भीथा। इस पर शनिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सुथार ने कॉलेज बंद रखकर डीन को ज्ञापन दिया। सोमवार को कॉलेज में कतिपय समाजकंटकों ने सुथार एवं उनके साथी से मारपीट की। मौके पर केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पालीवाल पहुंचे और भूपालपुरा थाने में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कॉलेज में चौकी की मांग दोहराई।

230908

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply