Header Banner

किनारों से निकला पानी, नहीं खोले गेट

BY — September 25, 2013

छलक रहा है पीछोला

250912Udaipur.  हालांकि अभी गेट नहीं खोले गए हैं लेकिन कल रिस-रिस कर छलकने वाला पीछोला आज पूरे बहाव के साथ साइड की जगहों से होकर छलका। शहरवासियों को पता चलते ही स्वपरूपसागर पर काफी भीड़ लग गई। लोगों को अभी गेट खुलने का इंतजार है।

250910कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश होने के कारण सीसारमा चल पड़ी जिसका पानी पीछोला में आ रहा है और पीछोला छलक पड़ा। अब सभी को फतहसागर के छलकने का इंतजार है। हालांकि छोटा मदार तालाब फुल होकर ओवरफ्लो हो गया है जिसका पानी बडे़ मदार में आ रहा है। अब वहां से फतहसागर में पानी आने पर यह ओवरफ्लो होगा।

इससे पूर्व दिन भर शहर में रिमझिम का दौर जारी रहा। झिरमिर के चलते मौसम हालांकि सुहाना रहा लेकिन आवाजाही में काफी परेशानी हुई। रेनकोट साथ ही लेकर निकलना पड़ा।

250913

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply