दावेदारों ने बताई रणनीतियां

BY — September 25, 2013

कैसे पार पाएंगे विपक्षी से
विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारों से लिए कांग्रेस ने साक्षात्कार

250915Udaipur. कांग्रेस विधानसभा सीटों के दावेदार अपनी हरसंभव कोशिश कर रहे हैं अपनी सीट निकालकर लाने का दावा कर केन्द्रीय मंत्रियों को विश्‍वास दिलाने की लेकिन होना वही है जो आलाकमान चाहेगा। ऐसा ही कुछ मानना है कांग्रेस पदाधिकारियों का। सर्किट हाउस में दूसरे दिन बुधवार को राजसमंद और उदयपुर विधानसभा सीटों के दावेदारों का जमावड़ा रहा।

केन्द्रीय मंत्रियों में नमोनारायण मीणा एवं लालचंद कटारिया आदि ने दावेदारों से न सिर्फ उनकी आय पूछी बल्कि सामने वाले संभावित भाजपा उम्मीदवार से सीट निकालने का तरीका भी पूछा। उदयपुर शहर विधानसभा सीट के लिए शहर जिलाध्यदक्ष नीलिमा सुखाडि़या, देहात जिलाध्य क्ष लालसिंह झाला, सुरेश श्रीमाली, के के शर्मा, पंकज शर्मा सहित कई दावेदारों के साक्षात्का्र हुए। कटारिया को संभावित उम्मीदवार मानते हुए इनसे इनकी रणनीति भी पूछी गई। इससे पूर्व सुबह के दौर में राजसमंद की चारों सीटों के दावेदारों केस साक्षात्‍कार हुए।
अंदर साक्षात्कार हो रहे थे वहीं बाहर खड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों में यही चर्चा रही कि साक्षात्का र तो नाम के हो रहे हैं बाकी तय तो पहले ही हो चुका है कि किसको टिकट देना है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *