एमबीए व एमएचआरएम में चुने गए फ्रेशर्स

BY — September 29, 2013

290902Udaipur. जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के प्रबन्ध अध्ययन संकाय के एमबीए एवं एमएचआरएम के छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘चिरमी‘ व फ्रेशर पार्टी का आयोजन रविवार को बजाज रोटरी भवन में हुआ।

निदेशक प्रो. एन. एस. राव ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रसन्न खमेसरा थे। मुख्य अतिथि प्रसन्न खमेसरा ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए पारितोषित वितरण किया।
राकेश व शालिनी फ्रेशर
एमबीए में गिरिश मिस्टर फ्रेशर एवं मिरियम सेफर मिस फ्रेशर बने। डॉ. हिना खान ने बताया कि मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर चुनने के लिये प्रतिभागियों को कई राउण्ड से गुजरना पडा जिसमें केट वॉक राउण्ड, टेलेन्ट राउण्ड, प्रश्नोत्तरी राउण्ड रखे गए। धन्यवाद डॉ.  नीरू राठौड़ ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply