Header Banner

कांतिलाल विजेता, राजेन्द्र उपविजेता

BY — September 29, 2013

सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता

290903Udaipur. ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में सम्पन्न हुई  सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह । मीरा स्पोटर्स एकेडमी हॉल, रेजीडेंसी रोड़, उदयपुर में हुआ। जोधपुर के कांतिलाल दवे विजेता तथा राजेन्‍द्र तेली उपविजेता रहे।

ऑल राजपूताना शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष अजय अजमेरा ने बताया कि समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि दिनेश श्रीमाली नेता प्रतिपक्ष नगर निगम, जसवन्त टॉक, डॉ0 अब्दुल सलाम खान, कैलाश साहू, एडवाकेट प्रवीण कोठारी (सचिव जिला शतरंज संघ ) थे कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल जैन- अध्यक्ष ऑल राजपूताना शतरंज संघ द्वारा की गइ। संचालन प्रशिक्षक विकास साहू द्वारा किया गया। 8 चक्र पश्चात 290904प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :
कान्तिलाल दवे, राजेन्द्र तेली, अर्पित सक्सेना, महेन्द्र सिंह राठौड, अर्पिता जैन, शिव शंकर दवे, विक्रम मुखिजा, रणधीर सिंह, अमित असवानी, विभव पामेचा क्रमशः प्रथम से दसवें स्थान पर रहे। साथ ही चेतराम, मुदित बाबेल, निखिल यादव, पल्लव चौधरी, भावेश साहू, दिव्यांशु बाबेल, राहुल शर्मा, अरूण कटारिया क्रमशः बेस्ट अनरेटेड, अण्डर 19, 17 , 15, 13, 11, 9 , 7 वर्ग में रहे। सभी विजेता खिलाडियों को नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की गई व शेष शातिरों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।
प्रतियोगिता में नन्हें बालक आर्यवीर सक्सेना, जयवन्तसिंह झाला और बालिका रुनझुन चौधरी को यंगेस्ट मेल व फिमेल का पुरस्कार दिया गया। धन्यवाद आयोजन प्रमुख चन्द्र प्रकाश भट्ट द्वारा दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply