चर्चा, परिचर्चा और सिर्फ अफवाहें

BY — November 8, 2013

ब्राह्मण छात्रों ने कटारिया के पुतले की शवयात्रा निकाली

081115Udaipur. भाजपा के ब्राह्मण कार्ड के बदले कांग्रेस को अब उदयपुर या नाथद्वारा से किसी ब्राह्मण को टिकट देना ही पड़ेगा वहीं भाजपा को वल्लभनगर से किसी ब्राह्मण को मिलेगा या ? क्या पता धर्मनारायणजी को वहां से दे दे! शुक्रवार को कांग्रेस की तीसरी और भाजपा की दूसरी सूची का इंतजार करते करते कुछ ऐसी ही अफवाहों का दौर गर्म रहा। उधर ब्राह्मण छात्रों ने सुविवि केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया के पुतले की शवयात्रा निकालकर दाह संस्का‍र किया।

081114क्‍या कोर्ट, क्‍या चौराहे और क्‍या कार्यालय…? मांगीलाल जोशी क्या उदयपुर शहर से बागी के रूप में लड़ेंगे और ब्राह्मण वोट काटकर भट्टा बिठाएंगे? नहीं-नहीं, नामांकन वापस लेने के अंतिम तिथि तक देखना, कोई भी बागी नहीं रहेगा और सभी पार्टी के समर्थन में काम करेंगे। धर्मनारायण जोशी का क्याे होगा। शायद उन्हें  चित्तौगड़गढ़ से सांसद का टिकट देने का आश्वामसन दे दिया है, इसलिए वे अब कुछ नहीं करेंगे। अगर भींडर को टिकट नहीं मिला तो क्याे वे बागी लड़ेंगे या क्षत्रिय महासभा उनके साथ रहकर विरोध जताएगी।
081113ऐसे ही कयासों के बीच विप्र फाउंडेशन से जुड़े ब्राह्मण नेताओं ने मावली और उदयपुर में कटारिया के खिलाफ आक्रोश जताया। मावली से काफी कार्यकर्ता दोपहर बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन भी किया बताते हैं। इससे पूर्व दोपहर में सुविवि केन्द्री य छात्रसंघ अध्यिक्ष अमित पालीवाल एवं छात्र संघर्ष समिति के सूर्यप्रकाश सुहालका के नेतृत्व में छात्रों ने ब्राह्मण का टिकट काटने का दोषी गुलाबचंद कटारिया को बताते हुए उनके पुतले की शवयात्रा निकाली। युवा यूनिवर्सिटी रोड स्थित नागदा रेस्टोेरेंट से पुतले की शवयात्रा लेकर रवाना हुए और आयड़ तिराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल पर पुतले का अंतिम संस्का़र किया।
फतहनगर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
फतहनगर. टिकट बंटवारे ने उपजी नाराजगी से पैदा हुआ तूफान है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को फतहनगर-सनवाड़ भाजपा मण्डल के उपाध्यक्ष खेमराज मेनारिया ने अपने पद से यह कहते हुए इस्तीफा दिया कि टिकट का हक धर्मनारायण जोशी का था जिसे काट कर ब्राह्मण समाज को उपेक्षित किया गया।
मेनारिया ने आरोप लगाया कि कटारिया वल्लभनगर से भींडर का टिकट कटवाने पर भी तुले हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर जिले में क्षत्रिय समाज को प्रतिनिधित्व नहीं देने पर महाराणा प्रताप क्षत्रिय सेवा संस्थान ने रोष व्यक्त  किया। संस्थान की एक बैठक शुक्रवार को हुई जिसमें कटारिया द्वारा भींडर का टिकिट कटवाने को लेकर की जा रही कोशिशों का विरोध करते हुए चुनावों में खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी गई। बैठक में मदनसिंह राणावत, अशोकसिंह राणावत, देवेन्द्रसिंह गौड़, शंकरसिंह चौहान, करणसिंह सिसोदिया, कैलाशसिंह राठौड़, रामसिंह चुण्डावत, पृथ्वीसिंह चौहान, भारतसिंह झाला आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *