नारायण साई की ‘सेविका’ उदयपुर से गिरफ्तार

BY — November 8, 2013

लड़कियां भेजने का आरोप

081111Udaipur. यौन शोषण के मामले में फंसे आसाराम बापू के पुत्र नारायण साई के पास कथित तौर पर लड़कियां भेजने वाली एक साधक को उसके पति के साथ उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर सूरत पुलिस के हवाले कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि गुजरात की सूरत पुलिस में दो युवतियों ने यौन शोषण को लेकर नारायण साई के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से नारायण साई फरार है और पुलिस को उसकी तलाश है।

081112जानकारी के अनुसार एकलिंगजी के समीप स्थित रामा गांव में आसाराम का एक साधक शंकर रहता है। नारायण साई की सेविका गंगा उर्फ धर्मिष्ठा अपने पति के साथ नवरात्रा के दौरान उसके पास आई थी और संकट में होने का हवाला देते हुए कुछ दिन रुकी और फिर वापस चली गई। दिवाली के बाद पति पत्नी वापस आए और रुके। दूसरी बार आने तथा गलत पहचान बताने के कारण शंकर को शंका हुई और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शंकर को इसे रोकने के‍ लिए कहा और खोज खबर की तो पता चला कि यह महिला नारायण साई के अपराधों में सहयोगी रही है। गुजरात पुलिस इसकी तलाश में है। गत रात्रि को गुजरात की सूरत पुलिस यहां पहुंची और शुक्रवार तड़के इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिर सूरत पुलिस इन्हें कार में सूरत ले गई। पुलिस को अनुमान है कि गंगा के सहयोग से नारायण साई जल्द गिरफ्त में आ सकता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *