डेमेज कंट्रोल में जुटे कटारिया भड़के

BY — November 10, 2013

वल्लभनगर से भींडर आज भरेंगे नामांकन!

kamal-logoUdaipur. मेवाड़ में टिकट वितरण में राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के भारी दखल के बाद उत्पन्न हुई गुटबाजी और भारी असंतोष के बीच कटारिया विरोधियों को मनाने में लगे हैं। लेकिन रविवार को हुई घटना से वे स्वभाव के अनुरूप फिर भड़क उठे। उधर ब्राह्मण समाज ने इसी मुद्दे को लेकर रविवार शाम बोहरा गणेशजी स्थित एक वाटिका में फिर सम्‍मेलन किया।

जानकारी के अनुसार सवीना स्थित एक वाटिका में कटारिया रविवार सुबह कमल मित्र मंडल के सभी सदस्यों से मिलने पहुंचे। वहां पहुंचकर मीडियाकर्मियों को बाहर देखकर वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने अंदर पहुंचकर कहा कि मीडिया को बुलाकर क्या दिखाना चाहते हो..। कटारिया झुक गया है या डर गया है। ऐसा कुछ नहीं है। अंदर बैठे मित्र मंडल के सदस्यों  को यकायक समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। फिर संभलकर पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद जैन ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मीडिया को हमने नहीं बुलाया है। कटारिया ने आश्वासन दिया कि चुनाव का समय है। इसलिए सभी साथ मिलकर काम करें। इस पर कमल मित्र मंडल के सहयोगियों ने कहा कि कमल और पार्टी के लिए काम करते रहे हैं और भविष्य में भी काम करते रहेंगे।
सूत्रों का कहना है कि कटारिया के ऐसे अवसरवादी व्यवहार पर जो कौन उनके साथ काम करेगा या करना चाहेगा। उधर मित्र मंडल ने भी यही कहा कि कमल और पार्टी के लिए काम करेंगे लेकिन कटारिया के लिए करेंगे या नहीं? इस पर संशय है। जानकारों के अनुसार कटारिया स्वयं जान रहे हैं कि फिलहाल हवा उनके विपरीत है। जैसे भी हो, सभी को साथ में लेकर चलना होगा। राजनीति क्या क्या  नहीं करा देती। बरसों से पूर्व सहयोगी रहे मांगीलाल जोशी एवं धर्मनारायण जोशी भी अब टिकट नहीं मिलने पर ब्रह्म हत्या का आरोपी देते हुए बगावत के सुर लगा रहे हैं। जानकारों का यह भी मानना है कि मांगीलाल जोशी तो कटारिया के सामने ही कहीं बागी के रूप में चुनाव नहीं लड़ लें।
उधर वल्लभनगर विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट अब तक अटका है। यहां से भाजपा के पूर्व विधायक रणधीरसिंह भींडर प्रबल दावेदार हैं लेकिन कथित रूप से कटारिया के कारण ही टिकट अटका बताते हैं। दिन भर उहापोह के बीच आज भी टिकट की घोषणा नहीं हो पाई। जानकारों का कहना है कि भींडर भी सोमवार को एक बार तो नामांकन भरेंगे। उदयपुर से कांग्रेस प्रत्या शी के रूप में अब तक कई नाम सामने आ गए हैं लेकिन सिर्फ कयास ही हैं। इनमें डॉ. गिरिजा व्यास, सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, गोपाल शर्मा, के नाम लिए जा रहे हैं। नामांकन का मंगलवार को अंतिम दिन है। कांग्रेस को सोमवार तक तो घोषणा करनी ही पड़ेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *