Header Banner

मेवाड़ा की लायन्स नीलांजना की अधिकारिक यात्रा

BY — November 11, 2013

111103Udaipur. लायन्स प्रान्त 323 ई-2 के संभागीय अध्यक्ष डॅा. पी. सी. मेवाड़ा ने लायन्स क्लब नीलांजना की अधिकारिक यात्रा की। इस अवसर पर होटल अभिनंदन में आयोजित समारोह में मेवाड़ा ने क्लब द्वारा गत 5 माह के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की।

क्लब अध्यक्ष अनिता सुराणा ने बताया कि संभागीय अध्यक्ष द्वारा सेवा कार्यो के सन्दर्भ में दी गई उपयोगी जानकारी को ध्यान में रखते हुए आगामी 7 माह के दौरान पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम ओयोजित किए गए जिसमें लाल साड़ी में सज धज कर शामिल हुई क्लब सदस्याओं प्रणिता तलेसरा, विजयलक्ष्मी बिष्ट, पूनम भदादा, प्रेरणा कोठारी, पायल को पुरूस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर शोभा मेवाड़ा भी उपस्थित थी। अंत में सचिव आशा कोठारी ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply