वैश्य समाज का कटारिया को समर्थन

BY — November 11, 2013

वैश्य समाज का दीपावली एवं नववर्ष स्नेह मिलन

111102Udaipur. हर वोट कीमती है। मतदान से ही देश के लिए समर्पित नेता का चुनाव होना है इसलिए पूर्ण विवेक के साथ मतदान करना आवश्यक है। सभी वैश्य बंधु मतदान दिवस पर पूर्ण रूप से तथा विवेक के साथ मतदान करें। यह पुरजोर आग्रह वैश्य समाज के अध्यक्ष अनिल नाहर ने रविवार रात महाप्रज्ञ विहार में वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित दिपावली स्नेह मिलन एवं नववर्ष शुभकामना कार्यक्रम में समाज से किया।

उन्होंने कहा कि शहर विधानसभा से वैश्य प्रतिनिधि के रूप में भाजपा से गुलाबचन्द कटारिया चुनाव लड़ रहे हे और वैश्य समाज का यह दायित्व बनता हैं कि वैश्य समाज के पौने दो लाख लोग गुलाबचन्द कटारिया को वोट दें। नाहर ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने हेतु शहर में विभिन्न स्थानों पर सात होर्डिंग लगाये गये हैं। स्नेह मिलन के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया एवं महिला व युवा प्रकोष्ठ सहित वैश्य समाज के पदाधिकारियों द्वारा स्नेह मिलन के दौरान वैश्य समाज द्वारा प्रभावी मतदान के लिए वाहनों पर लगाने के लिए बनाए गए 20 हजार स्टीकर का विमोचन किया गया। स्टीकर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए, पहले करेंगे मतदान फिर खोलेंगे दुकान का नारा दिया गया।
स्नेह मिलन में महिला प्रकोष्ठ की पिंकी माण्डावत, ऊषा गुप्ता, सुमन सोनी, वीना अग्रवाल, मनोरमा विजयवर्गीय एवं युवा प्रकोष्ठ से कुलदीप सिसोदिया, पंकज तोषनीवाल, नवीन जालानी, पुलकित अग्रवाल, प्रदीप विजयवर्गीय सहित वैश्य समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे जिन्होने आपस में एक दूसरे को दीपावली एवं नववर्ष की बधाईयों का आदान-प्रदान किया। प्रारम्भ में वैश्य समाज के कोषाध्यक्ष प्रकाश चेचाणी ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं अध्यक्ष अनिल नाहर ने आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *