‘हॉस्पिटल की सफाई व रखरखाव पर ध्यान दें’

BY — January 13, 2014

60 दिनी कार्ययोजना में शामिल किया राज्य सरकार ने
प्रमुख शासन सचिव (स्वास्थ्‍य) अग्रवाल ने किया निरीक्षण

130108उदयपुर। संभागीय आयुक्त से स्वा‍स्‍थ्‍य विभाग के प्रमुख शासन सचिव पद स्थानांतरित हुए डॉ. सुबोध अग्रवाल ने सोमवार को राज्य सरकार की 60 दिनी योजना के तहत उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज एवं एमबी हॉस्पिटल का अवलोकन किया।

130109बाद में प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में सरकार की 60 दिवसीय कार्ययोजना के तहत सफाई, रखरखाव एवं मरम्मित के निर्देश दिए। समय पाबंदी व निर्धारित यूनिफॉर्म में अनुशासनपूर्वक कर्तव्य निर्वहनता की अपेक्षा जताई। बायोमेडिकल वेस्ट  का निस्ताररण सुरक्षापूर्वक करने के‍ निर्देश दिए गए। बैठक में मौजूद नगर निगम, पीडब्ल्‍यूडी, पीएचईडी आदि विभागों के अधिकारियों को भी सफाई एवं रखरखाव संबंधी कार्य प्राथमिकता से निबटाने को कहा। इससे पूर्व अग्रवाल ने हॉस्पिटल के बाहर बैठे मरीजों से भी व्यवस्था के बारे में बातचीत की और सुझाव दिए। इस अवसर पर डॉ. डी. पी. सिंह भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply