अखबार पढ़ते-पढ़ते निकल गई एएसआई की जान

BY — January 13, 2014

Police_capउदयपुर। शहर के सूरजपोल थाने के एक एएसआई की सोमवार को अपने घर पर अखबार पढऩे के दौरान अचानक मौत हो गई। मृतक करौली जिले के सपोटरा तहसील के चेनपुर गांव का था। उसकी मृत्यु पर पुलिस अधिकारी उसके घर गए तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्रसिंह सोमवार सुबह लैपटॉप चोरी के मामले में जांच के लिए चम्पालाल धर्मशाला गया था। वहां से लौटने के बाद वह अपने हिरणमगरी सेक्टर तीन स्थित मकान पर गया तथा अखबार पढऩे बैठ गया था। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा। पजिरना उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। कांस्टेबल से भर्ती सुरेंद्र प्रमोशन लेकर एएसआई बना था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply