निगम के बेडे़ में और बढे़ दो मल्टी परपज वाहन

BY — January 29, 2014

बॉबकेट रोड स्वीेपर अटैचमेंट व रोड रोलर

mcuउदयपुर। नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त करने की दृष्टि से बाबकेट रोड स्वीपर अटैचमेन्ट एवं रोड़ रोलर 16 लाख 60 हजार रूपए की लागत से क्रय किए गए दो वाहनों का लोकार्पण बुधवार को महापौर रजनी डांगी ने निगम परिसर में किया।

महापौर डांगी ने नगर की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से सफाई व्यवस्था को नये आयाम मिलेगें । इन वाहनों को हरी झण्डी बताने के बाद महापौर ने बताया कि ये वाहन सफाई के साथ निर्माण कार्य में पेचवर्क को दबाने के कार्य भी आयेगा। ये वाहन मल्टीपरपज उपयोग के है।
उन्होंगने बताया कि 6.60 लाख की लागत से बॉबकेट मिनी लोडर का अटैचमेन्ट एवं 10 लाख की लागत का एक रोड़ रोलर क्रय किये गये हैं। कार्यक्रम में गैराज समिति अध्यक्ष धनपाल स्वामी, निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत, स्वास्थ्य एवं सेनीटेशन समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, पार्षद गंगाराम तेली आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply