नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप का परिणाम घोषित

BY — January 29, 2014

nmmsउदयपुर। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा गत 17 नवम्बर को राज्य भर के राजकीय विद्यालयों के आठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया।

निदेशक भंवरसिंह सान्दू ने बताया कि परीक्षा में राज्य के कुल 8515 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमे से 2867 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृति के लिए किया गया है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की योजना के तहत चार वर्ष तक निर्धारित योग्यता के आधार पर प्रतिमाह 500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्र अपना परिणाम www.rajshiksha.gov.in पर भी देख सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

3 Responses

  1. Kalu Lal bairwa th.gangrar distt chittorgarh 2016 व 2017 की स्कॉलरशिप नही आयी है कृपया करके कुछ कार्यवाही करे ।
    धन्यवाद

Leave a Reply